आगरा: लोहामंडी पुलिस ने आर्य समाज मंदिर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jan 24, 2024 आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर में बीते 16 जनवरी की दोपहर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पुलिस की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में बदमाश सलमान के पैर में गोली लगी है व दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूट के माल के साथ एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। साथ ही पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।