मुरादाबाद: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा दल नहीं एक गिरोह है
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता निराश है व दिल्ली में किसान धरने पर बैठा है और जगह-जगह पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा दल नहीं एक गिरोह के रूप में काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं एक गिरोह है।