मुरादाबाद: देवरी गांव में कोठरी ओर नलकूप में तोड़फोड़ करने के मामले में नहीं हुई कोई कार्रवाई एसएसपी को दिया शिकायती पत्र।।
शिकायती पत्र में देवरी गांव निवासी महिला वीरवती का आरोप है कि बीती 12 फरवरी को रात्रि के समय तीन लोगों ने उसकी कोठरी और नलकूप में तोड़फोड़ की थी कोठरी में रखा सामान भी ले गए थे। इस संबंध में थाने पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।