विभूतिपुर: विभूतिपुर के टभका में टोटो - बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार अनिल ठाकुर की मौके पर ही हुई मौत
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टभका स्थित दिनकर प्रतिमा के समीप टोटो और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें, बाइक सवार 66 वर्षीय अनिल ठाकुर की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।