परसिया: इकलहरा में पेड पर फांसी पर लटका मिला अधेड का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच जारी
इकलहरा नंबर पांच के वार्ड क्रमांक बीस में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी पर लटका पाया गया। पेड पर रस्सी से बंधे फंदे पर लटके शव को देखा गया। बुधवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने परासिया में पोस्टमार्टम कराया। इकलहरा में जुन्नारदेव रोड पर बंद कोयला खदान के संगम नगर नाग मंदिर के समीप महुआ के पेड के पास युसुफ खान का घर है।