खगड़िया: सन्हौली निवासी वकील की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों में कोहराम
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सन्हौली निवासी 50 वर्षीय वकील किशोर कुमार सिंह शनिवार की सुबह नौ बजे भूसा लेने खेत गए हुए थे। बताया जाता है है कि इसी दौरान वकील की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों और वहां मौजूद लोगों द्वारा वकील को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। वकील की मौत क्यों हुई? इसका पता नहीं चल प