सकरा: दरधा बैकटपुर के पास बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है ईलाज
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के एक युवक को सकरा और मुसहरी थाना की सीमा दरधा बैकटपुर के पास अपराधियों ने गोली मार दी। घटना सोमवार देर रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। इस घटना में राजीव पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसी इलाज हेतु शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।