देवघर: व्यायाम करते समय युवक की मौत, केकेएन स्टेडियम में हड़कंप
देवघर शहर स्थित केकेएन स्टेडियम में शुक्रवार सुबह व्यायाम के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेडियम परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक की मदद करने का प्रयास किया और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के पानीपत निवासी थे और वर्तमान में देवघर