ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस की अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली जब्त, चालक फरार
ब्यौहारी पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात गश्त के दौरान रेत से लदा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।बनसुकली चौराहा के पास से पुलिस ने यह करवाही की है।मामले की जांच रविवार सुबह 7 बजे से शुरू की गई है।