छतरपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। खीरमहेरी (कालापानी) निवासी 23 वर्षीय रूबी पाल को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस करीब 5–6 मिनट तक खड़ी रही और समय पर डॉक्टर या स्टाफ नहीं पहुंचा।