परसिया: एलपीजी की होम डिलीवरी शुरू, एसडीएम कतार खत्म करने पहुंचे, बुकिंग के अनुसार सिलेंडर नहीं मिलने से बैकलाग बढ़ा
परासिया में गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ रही है। एजेंसी को बुकिंग के अनुसार सिलिंडर नहीं मिल रहे है। जिसके चलते बैकलाग बढ गया है। बुधवार सुबह पांच बजे से सैकडो लोग एजेंसी के गोदाम में कतार लगाकर खडे हो गए। थाने के सामने भी कतार लग गई। sdmऔर आपूर्ति अधिकारी ने कतार खत्म करवाई। ढाई बजे से होम डिलीवरी शुरू कर दी गई।