श्री बंशीधर नगर स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सीरियाटोंगर का प्रथम वार्षिकोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री गिरनाथ सिंह और पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गिरनाथ सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की नींव है।