जौनपुर: जौनपुर के राहुल रॉय ने मत्स्य पालन से सालाना ₹75 लाख कमाए
नौकरी छोड़कर स्वरोजगार अपनाने का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए करंजाकला के आरा ग्राम निवासी राहुल रॉय आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। लाखों की प्राइवेट नौकरी का मोह त्यागकर राहुल ने मत्स्य पालन को अपनाया। वैज्ञानिक पद्धति और मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन से आज वह 108.906 हेक्टेयर के 'आरा ताल' जलाशय में बड़े पैमाने पर मछली उत्पादन कर रहे