चाचौड़ा नगर परिषद के वार्ड 11 बीनागंज में अमृत 2.0 योजना के तहत 2 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कर शुरू हुआ है। 26 दिसंबर को तहसीलदार मयंक खमरिया ने बताया, कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम तहसीलदार सीएमओ उपयंत्री आदि ने बीते रोज आवंटित भूमि का निरीक्षण कर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। वार्ड वासियों को अब पानी की समस्या नहीं होगी।