पन्ना: शून्य से 100 बाघों का सफर: पन्ना ने सिखाया जैव विविधता का असली पाठ
Panna, Panna | May 22, 2026 अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पन्ना के विश्रामगंज स्मृति वन से मानव जीवन को बचाने की बड़ी पुकार उठी है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने याद दिलाया कि कैसे 2009 में बाघ विहीन हुआ पन्ना, आज 100 से अधिक बाघों और दुर्लभ गिद्धों से गुलजार है। बच्चों को कल्दा पहाड़ की दुर्लभ औषधियों के संरक्षण और भीषण गर्मी में रिकॉर्ड पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया।