बांधवगढ़: कोदो का चावल खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार, ज़िला अस्पताल में भर्ती
उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम जरहा में कोदो का चावल खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।पीड़ितों को चक्कर आने, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया।