पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- सबसे ज्यादा देश में विकसित होने की जरूरत राहुल गांधी को है
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से यह खबर आई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इसे लेकर जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहीं से भी चुनाव लड़ लें, लेकिन देश में सबसे ज्यादा विकसित होने की जरूरत राहुल गांधी को ही है।