मुसाबनी: पोटका विधायक संजीब सरदार ने तुरामडीह कार्यालय में लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का किया समाधान
सुबह 09 बजे तुरामडीह कार्यालय परिसर में पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीब सरदार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।