अम्बाला: शंभु बॉर्डर पर मनाया जा रहा महिला दिवस, किसान नेता जय सिंह ने की महिलाओं से की शंभु बॉर्डर पर पहुँचने की अपील
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 शंभू बॉर्डर पर शुक्रवार को महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के नेता जय सिंह ने घरों में बैठे किसानों से अपील की है कि वे अपने घर से महिलाओं को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के आसपास के क्षेत्र के सभी किसान घर की महिलाओं को लेकर शंभू बॉर्डर पर पहुंचे, नहीं तो चूड़ियां पहनकर घर पर ही बैठ जाएं।