हाथरस: आशीर्वाद गार्डन कालोनी में श्री बागेश्वर धाम समिति के पदाधिकारियों ने सुंदरकांड को लेकर की प्रेसवार्ता
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी में श्री बागेश्वर धाम समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य सुंदरकांड महोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। श्री बागेश्वर धाम केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्री बागेश्वर बालाजी का श्री बांके बिहारी से सनातन एकता पदयात्रा के बारे में जानकारी दी गई।