कुकड़ू: कुकड़ू के खेत में बिछाए जाल में फंसा 6 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुवनेश्वर कुमार के खेत में लगाए गए जाल में करीब 6 फीट लंबा विशालकाय अजगर फंस गया. खेत में अजगर को जाल में तड़पता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन रक्षी कैलाश महतो एवं हाथी मित्र तापस कर्मकार रेस