भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाजपा कार्यालय पर श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने की साथ ही शाजापुर विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।