सकरा: ढोली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक छात्रा जख्मी, निजी अस्पताल में इलाज जारी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के ढोली स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब दो बजे में ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर एक छात्रा जख्मी हो गई। स्टेशन पर कार्यरत आरपीएफ जवान सुनील कुमार ने बताया कि दुबहा रायपुर निवासी छात्रा डॉली कुमारी ट्रेन से उतर रही थी। इसी बीच ट्रेन आगे निकलने लगा।