बेलदौर थाना क्षेत्र के चौढली गांव से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां जहां एक बकरी पालक ने अपना खस्सी चोरी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित बकरी पालक प्रमोद कुमार शुक्रवार की शाम चार बजे बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित बकरी पालक बेलदौर बाजार स्थित एक बूचड़खाने पहुंचे। और कटे सिर एवं खाल से अपने खस्सी की पहचान की।