बुलंदशहर: ऊपर कोट से मोहर्रम पर निकला ताजियों का जुलूस, सोगवारों ने मातम मनाते हुए खुद को किया लहूलुहान
बुलंदशहर में आज मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया, बताया गया कि मोहर्रम की दसवीं तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, उन्हें और उनके परिवार को आज ही के दिन कर्बला की जंग में शहीद किया गया था, इमाम हुसैन और उनके परिवार को भूखा प्यासा रखा गया, और मोहर्रम की दसवीं तारीख में इमाम हुसैन और उनके पूरे परिवार को शहीद कर दिया गया, रविवार शाम 6 बजे प्रारंभ हुआ।