टिमरनी रहटगांव में बुधवार दोपहर 2 बजे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम नजरपुरा में हुई, जहां 11 केवी का बिजली का तार टूटकर गिरने से 30 वर्षीय दीपक राठौर उसकी चपेट में आ गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक राठौर (30) निवासी नजरपुरा उस समय गाड़ी धोने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उस पर गिर गया।