ब्यावरा: छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ब्यावरा में आयोजित कांग्रेस की बैठक
ब्यावरा में आगामी 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगातार हो रहे पेपर लीक सहित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तैयारीयों को लेकर राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी की मौजूदगी में रेस्ट हाउस में आयोजित हुई।