उधवा: झामुमो प्रखंड कमिटी उधवा ने नवपदस्थापित सीओ का गुलदस्ता देकर किया स्वागत
उधवा अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल को गुरुवार को झामुमो उधवा प्रखंड कमिटी ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान झामुमो प्रखंड कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ आशीष कुमार मंडल को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रखंड कमिटी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सीओ को अवगत कराया।