दुर्ग: कैंप-2 की रहने वाली महिला ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा ली, पुलिस जांच में जुटी
Durg, Durg | Mar 18, 2025 कैंप-2 की रहने वाली महिला ने सोमवार अपने घर में फांसी लगा ली।पुलिस अधिकारी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया कि महिला पूजा सोनी कैंप-2 की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद पूजा अपनी दोनों बच्चियों का पालन पोषण कर रही थी। लेकिन सोमवार की घटना में बेटियों ने दरवाजा खटखटाया तो महिला ने दरवाजा नहीं खोला। बेटियों ने आसपास के लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दी।