खरगोन। शहर के डायवर्सन रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब ट्राले पर लदा करीब दो टन वजनी मशीन का भारी पहियेनुमा पार्ट अचानक सड़क पर आ गिरा। बताया गया कि स्पीड ब्रेकर पार करते समय सुरक्षा चैन से फिसलकर यह पार्ट नीचे गिर गया। इसके साथ ही ट्राले पर रखे अन्य लोहे के भारी पार्ट्स भी सड़क पर बिखर गए, जिससे वाहन का प्रेशर पाइप टूट गया।