सिलाव: हिट एंड रन कानून के खिलाफ सिलाव भुई मोड़ के समीप वाहन चालकों ने राजगीर-बिहारशरीफ सड़क को किया जाम
Silao, Nalanda | Jan 12, 2024 सिलाव भुई मोड़ के समीप वाहन चालकों ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ राजगीर-बिहारशरीफ सड़क को जाम कर दिया है। वाहन चालकों ने इस दौरान जगह- जगह पर टायर भी जलाया। वाहन चालकों का कहना है कि हिट एंड रन कानून में हम लोगों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है।