बालाघाट: नवीन पंजीयन बंद करने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने नगर मुख्यालय में सौंपा ज्ञापन
आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले बालाघाट के अतिथि शिक्षकों ने कलेक्टर के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आयुक्त के नाम नगर मुख्यालय में शाम लगभग 3 बजे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नए अतिथि शिक्षकों के पंजीयन पर रोक लगाने और पुराने शिक्षकों को अनुभव व वरिष्ठता के आधार पर बोनस अंक देने की मांग की गई। संघ का कहना है कि प्रदेश में पहले से बड़ी संख्या