पूर्वोत्तर दिल्ली के नंद नगरी इलाके में थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग सप्लायर को दबोच लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 18.72 ग्राम हेरोइन और 1,540 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले भी इसी तरह के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।