सवायजपुर: सलौनी का तालाब अव्यवस्था की मिसाल बना, वर्षों बाद भी पानी नहीं मिला, तालाब में उड़ रही धूल
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलौनी में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित तालाब बदहाली का शिकार होकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। तालाब के चारों ओर मिट्टी से ऊंचा स्थान बनाया गया था और बीच में पानी भरने का प्रावधान था, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि तालाब चारो ओर से खराब हो गया है और पूरी तरह सूखा पड़ा है, उसमें पानी की एक बूंद तक नहीं है।