सारंगढ़। थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 87 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को 1 बजे छापेमारी के दौरान आरोपी राधिका सोनी (45 वर्ष), निवासी ग्राम हिर्री, के घर आंगन से 87 लीटर महुआ शराब जप्त किया।