कर्वी: रैपुरा के इंटवा गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
रैपुरा के इंटवा में सोमवार की सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय युवक दीपक पांडेय पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी इंटवा थाना रैपुरा ने आम के बगीचे पेड़ में मफलर का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की शादी 12 फरवरी 2025 को हुई थी।वहीं पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 1बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।