रीठी: रीठी जनपद में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, समस्याओं के समाधान के लिए उमड़े हितग्राही
Rithi, Katni | Jun 13, 2026 कटनी जिले के रीठी जनपद के मंगल भवन में शनिवार को जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। शिविर में शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, बिजली विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।