इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि गांव का ही भूरी सिंह पुत्र शिवराम सिंह प्रार्थिया के घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा विरोध विरोध करने पर मारपीट करने लगा शोर गुल सुनकर आए लोगों को आता देख जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर की तरफ चला गया वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त घटना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।