सदर: मुहर्रम के जुलूस में 17 साल के किशोर की करंट लगने से हुई मौत, पोल में उतरा करंट
Sadar, Allahabad | Jun 26, 2026
प्रयागराज में शुक्रवार सुबह मुहर्रम के जुलूस में एक 17 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। नौवीं पर निकला जुलूस जैसे ही सेवई मंडी इलाके में पहुंचा, बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए पहले कॉल्विन अस्पताल पहुंचाया।