बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड नगर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष उत्सव के तहत निकला पथ संचलन, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र ने दिया संदेश
बेल्थरारोड नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन और बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अनुशासनबद्ध गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया। रामलीला मैदान से निकल पथ संचालन पूरे नगर में भ्रमण किया। जो दोपहर 1 बजे समाप्त हुआ। जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई।