परबत्ता: बिठला गांव में आगजनी से घर जलकर राख, मवेशियों की मौत, लाखों का नुकसान
परबत्ता प्रखंड के बैसा पंचायत अंतर्गत बिठला वार्ड संख्या-12 में सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब अचानक लगी आग ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। महेश साह, पिता मोहन साह के घर में लगी इस भीषण आग में पूरा घर जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में दो गाय, एक गाय का बछड़ा और तीन बकरियां भी जलकर मर गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखे सामान समेत