अनूपपुर: ग्राम पंचायत फुनगा में शहीद विनोद सिंह परिहार मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग तेज
ग्राम पंचायत फुनगा में स्थित शहीद विनोद सिंह परिहार मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति का शिकार हो गया है। लगातार बारिश के कारण सड़क जगह-जगह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।