एटा: इको कार और गोवंश की भिड़ंत, कासगंज रोड पर PAC के पास हुआ हादसा, गोवंश गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Etah, Etah | Jun 21, 2026 एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार इको कार ने गोवंश को टक्कर मार दी। यह घटना कासगंज रोड स्थित पीएसी पेट्रोल पंप के समीप हुई। हादसे में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इको कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार, इको कार मिरहची की ओर से एटा आ रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे गोवंश से कार टकरा गई।