रविवार अहले सुबह चक्रधरपुर शहर के रेलवे क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी श्रीनिवास के आवास के आसपास एक संदिग्ध युवक को मुंह पर नकाब बांधकर घूमते देखा गया। युवक कथित रूप से क्वार्टर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय युवकों की नजर उस पर पड़ गई।