बीना: मां की मौत के बाद मासूम की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी, बीना थाना में संस्था को किया सुपुर्द
Bina, Sagar | May 21, 2026 दो दिन पहले प्रताप वार्ड में एक मासूम बच्चे की दुनिया उजड़ गई। उसकी दिव्यांग मां हमेशा के लिए चली गई। लेकिन इस छोटी सी जान की मदद को खुद समाज आगे आ गया। समाजसेवियों, पार्षद और संस्था के सहयोग से बेसहारा बच्चे को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी है। दिव्यांग महिला पार्वती बाई अपने 5 वर्षीय बेटे और दिव्यांग सहयोगी के साथ रह रही थी। लेकिन महिला की मौत हो गई।