परसिया: फुटेरा में बोलेरो चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, विष्णुपुरी कोयला खदान के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी छिंदवाडा मार्ग पर फुटेरा में स्कूटी को बोलेरो ने टक्कर मार दी। मंगलवार देर रात हुए हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। दोनो घायल विष्णुपुरी कोयला खदान के कर्मचारी है। घायलों को वेकोलि के बडकुही अस्पताल ले जाया गया। यहां से एक को नागपुर रिफर कर दिया गया। घायल अशोक सिंग का उपचार बुधवार को सुबह दस बजे नागपुर के श्योरटेक हास्पिटल में जारी था।