शिवपुरी जिले में अवैध शराब बिक्री का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामला कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा-टीला से सामने आया है।जहां एक बोलेरो वाहन में शराब के कार्टून भरे हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया है।कि यह वाहन किसी शराब ठेकेदार का है।जो गांव–गांव में खोली गई अवैध दुकानों पर शराब की सप्लाई कर रहा था।