आंवला: आंवला पुलिस ने 275 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत भेजा जेल
Aonla, Bareilly | Sep 18, 2025 आंवला थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर एक बजे दी जानकारी में बताया कि 275 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम मऊ चंदपुर निवासी जलालुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।