लखनऊ के मोहनलालगंज से 60 शिवभक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। अमरनाथ सेवा दल के प्रमुख सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता बेटू के नेतृत्व में निकले श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।