पुवायां: सिधौली में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भू माफिया पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया, पुलिस से हुई नोकझोंक
दरअसल पूरा मामला थाना सिधौली थाने का है। बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता की जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि किसान यूनियन के एक पदाधिकारी जब पंचायत करने गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।